चीन भेज रहे 38 भारतीय मानव खोपड़ियां,नेपाल सीमा पर एक गिरफ्तार,अन्तर्राष्ट्रीय तस्करी का हुआ ख़ुलासा

भारत-नेपाल के बिहार जोगबनी बोर्डर पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 38 मानव खोपड़ियों और हाथ पैर के कंकाल बरामद किए गए।

2 Min Read
38 भारतीय मानव खोपड़ियां,नेपाल सीमा पर एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल के बिहार जोगबनी बोर्डर पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 38 मानव खोपड़ियों और हाथ पैर के कंकाल बरामद किए गए। मानव की खोपड़ियों तस्करी करने नेपाल के विराटनगर निवासी बिनोद राय को गिरफ्तार किया गया । यह कंकाल भारत से नेपाल के रास्ते चीन भेजने की योजना थी। यहां इन कंकालों का उपयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स और नशीली दवाएं बनाने में किया जाता है।

38 भारतीय मानव खोपड़ियां,नेपाल सीमा पर एक गिरफ्तार
38 भारतीय मानव खोपड़ियां,नेपाल सीमा पर एक गिरफ्तार

कब्रिस्तानों से हो रही चोरी

बिहार और नेपाल में मानव अंगों की तस्करी की गंभीर चिंता बढा दी गई। बिहार के अनेक कब्रिस्तान से पहले भी कंकाल चोरी की घटनाएं सामने आती रही है। इस घटना ने सरकार की नींद उडा दी। यह एक सुसंगठित गिरोह लंबे समय से अवैध धंधा करता है।

जांच एजेंसियां सक्रिय

इस घटना के बाद भारतीय जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। वे इस गिरोह की पुरी चैन का पता लगाने और कब्रिस्तान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम जरूरी

भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण तस्करों को इसका फायदा मिलता है। इस तरह की तस्करी न केवल कानून व्यवस्था के लिए बल्कि सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चुनौती बन गई है। ऐसे में दोनों देशों को मिलकर इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version