बड़गांव: सूर्य सप्तमी पर शताब्दी चिल्ड्रन स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ, विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य और योग के महत्व को समझा

1 Min Read
सूर्य सप्तमी पर शताब्दी चिल्ड्रन स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित

जालोर/बड़गांव न्यूज: सूर्य सप्तमी के दिन पर आज सोमवार 3 फरवरी 2025 को राज्य के शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में तथा विभागीय कार्यालयों में सुबह 9 बजे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सूर्य सप्तमी पर शताब्दी चिल्ड्रन स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
सूर्य सप्तमी पर शताब्दी चिल्ड्रन स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित

आज जालोर के बड़गांव के शताब्दी चिल्ड्रन उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों ने सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार कर इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। बड़ागांव के निजी विद्यालय शताब्दी में आज सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का उद्देश्य के बारे अवगत कराया। स्वास्थ्य और योग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

राज्य सरकार इसे विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

राज्य सरकार इस कार्यक्रम और अधिक खास बनाने के लिए पुरे राज्य में एक साथ एक ही समय में आयोजित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास भी कर रही है। सभी स्कूलों के संस्थानों से दिशा-निर्देश को सख्ती से पालन करने और इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने का आग्रह किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version