जालोर: एसडीएम की बदसलूकी के विरोध में डॉक्टरों ने OPD का बहिष्कार, मरीजों को हुई परेशानी

1 Min Read
एसडीएम की बदसलूकी के विरोध में डॉक्टरों ने OPD का बहिष्कार

बाड़मेर के सेड़वा में 3 दिन पहले एसडीएम ने डॉक्टर को धमकाने के मामले में नाराज डॉक्टरों ने आज जालोर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पेन डाउन कर हड़ताल की। डॉक्टरों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सेड़वा में डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने वाले एसडीएम पर पर की मांग की है।

एसडीएम की बदसलूकी के विरोध में डॉक्टरों ने OPD का बहिष्कार
एसडीएम की बदसलूकी के विरोध में डॉक्टरों ने OPD का बहिष्कार

ज्ञापन में चिकित्सकों ने कहा कि एसडीएम की भाषा और संबोधन का तरीका सम्मानजनक नहीं था। अखिल राजस्थान चिकित्सक संघ की जिले ईकाई के सभी सदस्यों ने हड़ताल की और ओपीडी का बहिष्कार भी किया।

इसके कारण। आज मरीजों को हुई परेशानी ओपीडी के दौरान मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे मरीजों की भीड़ लग गई और लंबी कतार लगी। हालांकि इमजेंसी में आ रहे मरीजों की जांच यथावत रखी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version