Jalore News: जालोर में ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता संपन्न, विजेता जाएंगे जिला स्तर पर

1 Min Read

Jalore News: जालोर के पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता सफलता पूर्वक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के प्रभारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि इस ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता में निबंध, आशु भाषण, क्विज, चित्रकला और एकल गीत जैसी कई गतिविधियां शामिल थीं। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के राजकीय विद्यालय और निजी स्कूलों के छात्र – छात्रों ने भाग लिया।

Jalore News जालोर में ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणियों के विजेता इस प्रकार रहे:

निबंध लेखन: भावना, योगेश सोनी, मनीषा
आशु भाषण: संजना, मंथन शर्मा, उमर मेहर
क्विज: मोहित चौधरी, मेघा खत्री, विवेक राठी
चित्रकला: तनिषा गोस्वामी, संजय, दीपिका कुमारी
एकल गीत: निकिता कुमारी, दीपिका, खुशबू

चैनकरण सिंह करणोत प्रधानाचार्य ने बताया कि ब्लॉक स्तर के विजेता और उपविजेता छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उप प्राचार्य खीमसिंह, किरण सिंह, अंबिका प्रसाद तिवारी, मुकेश चौधरी, शिवदत्त शर्मा, जयप्रकाश पणिया, साँवलाराम, लता मुकेश, शैलजा माथुर, श्वेता आचार्य और रेणु प्रजापत ने निभाई।

यहां पढ़ें :- Jalore News: सचिव ने किशोर एवं सम्प्रेषण गृह का किया निरीक्षणः, सुविधाओं में सुधार के निर्देश

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version