राजस्थान के इन जिलों में बनेगी नई जिला परिषद, सीएम भजन लाल ने दी मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में नई जिला परिषदों के गठन और पुराने जिलों में पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह काम राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम के तहत किया जाएगा।

1 Min Read
Highlights
  • फलोदी
  • ब्यावर
  • बालोतरा
  • डीडवाना-कुचामन
  • कोटपूतली-बहरोड़
  • सलूम्बर
  • खैरथल-तिजारा
  • डींग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में नई जिला परिषदों के गठन और पुराने जिलों में पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह काम राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम के तहत किया जाएगा। इसके तहत जिलों के कलेक्टर पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के आधार पर नई जिला परिषदों के गठन और पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार करेंगे।

जिला परिषद

पिछली सरकार ने बनाए थे 17 नए जिले

पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी साल में 17 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए थे, लेकिन इन जिलों में जिला परिषद का गठन नहीं हुआ था। अब नई सरकार ने इन जिलों का पुनर्निर्धारण किया है और 8 जिलों में जिला परिषद बनाने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य आम जनता को इन जिलों के गठन का सीधा लाभ देना है। इन जिलों में पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों का भी पुनर्गठन किया जाएगा।

राजस्थान के इन जिलों में बनेगी नई जिला परिषद

निम्नलिखित 8 नए जिलों में जिला परिषद का गठन होगा:

  1. फलौदी
  2. बालोतरा
  3. कोटपूतली-बहरोड़
  4. खैरथल-तिजारा
  5. ब्यावर
  6. डीग
  7. डीडवाना-कुचामन
  8. सलूम्बर
TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version