राजस्थान एक फिर मौसम ने बदला गिरगिट कर रंग, इन जिलों में बारिश का अलर्ट IMD की नई चेतावनी

जयपुर: 48 घंटों के लिए एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान के इतने जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD की नई चेतावनी

1 Min Read
जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर: न्यूज/राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से राज्य में 3 और 4 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज 3 फरवरी को जयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

जिलों में बारिश का अलर्ट
जिलों में बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 27.8 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 45 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है।

यहां हो सकती है बारिश:

मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी को हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली और 4 फरवरी को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 5, 6 और 7 फरवरी को मौसम साफ रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version