राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE Class 12th Exam Time Table 2025) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की डेटशीट के अनुसार बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक करवाया जायेगा। कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम डेट के साथ ही बोर्ड की ओर से टाइम टेबल में अंतराल एवं अवकाश डेट्स को भी बताया किया गया है जिसकी विस्तृत डिटेल आप इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर, (RBSE) की ओर से उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल (RBSE Date Sheet 2025 Class 12th) जारी कर दी गई है। बोर्ड के टाइम टेबल के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2025 तक करनाया जायेगा। उच्च माध्यमिक परीक्षा का पहला पेपर 6 मार्च को मनोविज्ञान विषय का होगा और अंतिम पेपर 5 अप्रैल को होगा।
RBSE Class 12th Exam Time Table 2025 बोर्ड ने अंतराल एवं अवकाश सहित डेटशीट की जारी
आपको इससे अवगत करवा दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी कक्षा 12 का टाइम टेबल 2025 में इन इन डेट्स पर अवकाश रहेगा। आप यहां से परीक्षा तिथि के साथ ही बीच में रहने वाले अंतराल एवं छुट्टियों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
| परीक्षा की दिनांक | विषय, अंतराल व अवकाश |
| 6 मार्च 2025 | मनोविज्ञान |
| 7 मार्च 2025 | चित्रकला |
| 8 मार्च 2025 | भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान |
| 9 मार्च 2025 | रविवारीय अवकाश |
| 10 मार्च 2025 | अंग्रेजी अनिवार्य |
| 11 मार्च 2025 | ऑटोमोटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएँ (IT & ITes), फुटकर बिक्री, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी (ट्रेवल एंड टूरिज्म), अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्डवेयर (इलैक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स), कृषि (सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली), प्लम्बर, टेलीकॉम |
| 12 मार्च 2025 | लोक प्रशासन |
| 13 मार्च 2025 | होलिका दहन अवकाश |
| 14 मार्च 2025 | धुंलडी अवकाश |
| 15 मार्च 2025 | कंठसंगीत, नृत्य कथक, वाद्य संगीत [(तबला), (पखावज), (सि2025(वायलिन), (दिलरुबा), (बांसुरी), (गिटार)] |
| 16 मार्च 2025 | रविवारीय अवकाश |
| 17 मार्च 2025 | दर्शन शास्त्र, सामान्य विज्ञान |
| 18 मार्च 2025 | अर्थशास्त्र, शीघ्र लिपि-हिन्दी, शीघ्र-लिपि अंग्रेजी, कृषि जीव विज्ञान, जीवविज्ञान |
| 19 मार्च 2025 | अंतराल |
| 20 मार्च 2025 | अंतराल |
| 21 मार्च 2025 | पर्यावरण विज्ञान |
| 22 मार्च 2025 | संस्कृत साहित्य, संस्कृत वाङ्ग्मय |
| 23 मार्च 2025 | रविवारीय अवकाश |
| 24 मार्च 2025 | हिन्दी अनिवार्य |
| 25 मार्च 2025 | गृह विज्ञान |
| 26 मार्च 2025 | शारीरिक शिक्षा |
| 27 मार्च 2025 | समाजशास्त्र |
| 28 मार्च 2025 | राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान |
| 29 मार्च 2025 | गणित |
| 30 मार्च 2025 | चेटीचण्ड व रविवार अवकाश |
| 31 मार्च 2025 | ईदुलफितर (चांद से) |
| 1 अप्रैल 2025 | ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदान्तदर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निम्बार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन,रामानन्द दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुराणेतिहास, धर्मशास्त्र,ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तुविज्ञान, पौरोहित्य शास्त्र |
| 2 अप्रैल 2025 | अंग्रेजी साहित्य, टंकण लिपि (हिन्दी) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09.00 बजे प्रारंभ किया जाये।) |
| 3 अप्रैल 2025 | इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान |
| 4 अप्रैल 2025 | कम्प्यूटर विज्ञान, इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस |
12th Exam Time Table 2025: एग्जाम टाइमिंग
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी कक्षा 12वीं का परीक्षा टाइम टेबल के आधार पर यह परीक्षा केवल एक शीफ्ट में सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी।
