Pali News: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर आज गुरुवार को अल्प प्रवास पर पाली आवगम हुआ़। राज्यपाल ने यहां पूर्व सांसद पुष्प जैन के निवास पर उनसे चर्चा की। पाली आवगम पर जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सिक्किम राज्यपाल कुछ समय तक पूर्व सांसद जैन के निवास स्थान पर चर्चा करने के बाद फालना के रवाना हुए, इस समय जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और उपखंड अधिकारी के साथ चर्चा भी की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
यहां पढ़ें:- पाली: 4 हजार की रिश्वत लेते हुए GST इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
