पीथापुरा गांव में पिछले 3 माह से नहीं आ रहा है पानी,शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं

बडग़ांव के पीथापुरा के ग्रामीण पानी को लेकर तरस रहे,विभागीय अधिकारीयों की लापरवाही से परेशानी झेल रहे है ग्रामीण

1 Min Read

बडग़ांव। जल जीवन मिशन में ठेकेदार व विभागीय अधिकारीयों की लापरवाही से बडग़ांव के पीथापुरा गांव के लोग परेशान है। पीथापुरा में पिछले 3 महीने से पानी नहीं आ रहा। गर्मी में हालात और बिगड़ रहे है। ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बावजूद जलापूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है।

पीथापुरा के ग्रामीणों ने बताया कि 2 साल पहले गांव में पीने के पानी के लिए नल कनेक्शन लगाए गए थे,इस नलों में कभी क बार पानी की सप्लाई आती थी,लेकिन पिछले 3 माह से नल सूखे पड़े है। ग्रामीण टेक्टरों से माध्यम से पानी मंगवा रहे है। जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारीयों और ठेकेदार की मिलीभगत से हालात नहीं सुधर रहे। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

कई शिकायत की,लेकिन सुनवाई नहीं

पीथापुरा में करीब 3 महीने से पानी नहीं आ रहा है। इसको लेकर विभागीय अधिकारीयों को शिकायत की,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। ग्रामवासी पानी के लिए इधर-उधर भट रहे है। – जेसाराम माली, ग्रामीण पीथापुरा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version