विद्यालय में भामाशाह द्वारा निर्मित शीतल जल कुटीर का लोकार्पण व कक्षा बारहवीं का आशीर्वाद समारोह आयोजित ।

1 Min Read

स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दईपुर में भामाशाह रमेश कुमार पुत्र श्री सोमा राम चौधरी द्वारा निर्मित शीतल जल कुटीर का उद्घाटन महंत श्री श्री 108 रतन भारती जी महाराज सेवाडिया मठ व भामाशाह चौधरी के पिता श्री सोमाराम करड़ पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/ प्राचार्य श्री मुकेश कुमार, पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि व समाज सेवी श्री सवदा राम चौधरी के कर कमलो द्वारा किया गया।

साथ ही कथा बारहवीं के विद्यार्थियों की मंगल कामना समारोह आयोजित किया गया एवं भामाशाह द्वारा समस्त विद्यार्थियों के लिए कृष्णभोग आयोजन किया तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पारितोषिक वितरण श्री देवाराम चौधरी द्वारा किया गया। पीईईओ श्री मुकेश कुमार द्वारा विद्यार्थियो की शुभेच्छा प्रदान करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर मंच संचालन मानाराम विश्नोई व प्रकाश कुमार गर्ग ने किया।

कार्यकम में केरा राम चौधरी, व्याख्याता प्रवीण कुमार देवासी, कैलाश कुमार आंजणा, राजेन्द्र कुमार, रमेश कुमार वागडा, वचनानन्द देवासी, गणपत लाल विश्नोई, रमेश कुमार सेवाडा, कान्तिलाल, पारसमल, अशोक कुमार, मकनाराम, मफाराम, मोहम्मद खां, बजरंग लाल गरवा, केसाराम, रमेश कुमार, हुसैन खां, प्रभाराम सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version