बडगांव में गणतंत्र दिवस समारोह: उपसरपंच देवड़ा ने फहराया तिरंगा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान

1 Min Read

बडग़ांव। कस्बे में स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में रविवार को गणतंत्र दिवस एवं वार्षिकोत्सव उपसरपंच इश्वाकू देव देवड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य कैलाशदान चारण की अध्यक्षता में मनाया गया।

76 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि द्धारा झण्डा फहरा गया एवं मार्चपास्ट की सलामी ली गई। इस अवसर पर देवड़ा ने बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए बालिकाओं को अधिक से अधिक विद्य्रालय से जोडऩे हेतु आहवान किया धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानााचार्य कैलाशदान चारण ने राज्य सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को मिलने वाले प्रोत्साह के बारे में बताया।

कार्यक्रम में भामाशाह मीष्ठान वितरण कर्ता भवानी मण्डल के सदस्यों,बास्केट बॉल पोल,भामाशाह महीपालसिंह दहिया, स्काऊ ड्रेस भामाशाह श्रवण खान,आमंत्रण पत्र भामाशाह लक्षमण कुमार, दिनेश कुमार सेन व मिडिया प्रभारी शंकरलाल चौधरी को उत्कृष्ट पत्रकारीता कवरेज एवं विद्यालय में समय-समय पर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थीयों द्धारा मार्च पास्ट, शारीरिक व्यायाम एवं रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तृत किये। कार्यक्रम में स्थानीय बीएलओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलक्टर जालोर द्धारा सम्मानित करने पर अशोक कुमार माली को स्थानीय ग्राम पंचायत से एवं विद्यालय स्तर पर मुख्यअतिथि द्धारा सम्मानित किया गया।

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version