भरतपुर में फरवरी माह में भी दिसंबर-जनवरी जैसा कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

भरतपुर में फरवरी माह में भी दिसंबर-जनवरी जैसा कोहरा

1 Min Read
भरतपुर में फरवरी माह में भी दिसंबर-जनवरी जैसा कोहरा

भरतपुर न्यूज: भरतपुर में दिसंबर-जनवरी माह के बाद अब फरवरी में भी कोहरा नजर आ रहा है। शहर में पिछले दो-तीन दिन से छा रहा घना कोहरा वाहनों की रफ्तार रोक रहा है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, लेकिन कोहरे के चलते सर्दी का एहसास हो रहा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.7 एवं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिन से रात को मौसम साफ नजर आ रहा है, लेकिन सुबह होते ही कोहरा पूरे शहर को अपने आगोश में ले रहा है। यही वजह है कि धूप भी लोगों को देरी से मिल रही है। हालांकि दिन में खिल रही धूप के कारण अब दिन के समय लोगों को सर्दी बिल्कुल नहीं सता रही है। ऐसे में लोगों के तन से अब गर्म कपड़े भी कम होने लगे हैं। हालांकि सुबह-शाम सर्दी का एहसास बना हुआ है। ऐसे में लोग पूरी एहतियात बरतते नजर आ रहे हैं।

भरतपुर में फरवरी माह में भी दिसंबर-जनवरी जैसा कोहरा
भरतपुर में फरवरी माह में भी दिसंबर-जनवरी जैसा कोहरा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version