राजस्थान में 29 जनवरी से सक्रिय होगा चौथा पश्चिमी विक्षोभ, तापमान में गिरावट की संभावना

1 Min Read

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में इस साल का चौथा पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी से सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई । राजस्थान जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंडी हवाएं सर्दी का असर बढ़ा रही हैं। कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

राजस्थान में 29 जनवरी से सक्रिय होगा चौथा पश्चिमी विक्षोभ

चौथा पश्चिम विक्षोभ से तापमान में गिरावट होगी

- Advertisement -

चौथा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने पर राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अभी अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है। 29 जनवरी के बाद तापमान में 2-4 डिग्री की और गिरावट की संभावना है।

अभी का तापमान
जालौर में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
गंगानगर में तापमान 3.8 डिग्री बढ़ा।
माउंट आबू में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट हुई।
फलोदी में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री बढ़ा।
अजमेर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरा।

आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Share This Article