जालोर में उत्कर्ष खिलाड़ी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

1 Min Read

Jalore News: जालोर वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स ऐकैडैमि जालोर द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में अड़सठवीं एस जी ऐफ़ आई नेशनल वुशू, बॉक्सिंग और ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

उत्कर्ष खिलाड़ी सम्मान समारोह
उत्कर्ष खिलाड़ी सम्मान समारोह

कार्यक्रम में कोच प्रीतम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को सराहा गया। आत्मरक्षा केंद्र जालोर के सहयोग से आयोजित इस समारोह में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जालोर स्टेडियम से शहर भर में निकली खिलाड़ियों की सम्मान यात्रा कोच प्रीतम सिंह राठौड़ की अगुवाई में शहर के मुख्य मार्गो से निकला ऐतिहासिक जुलूस। खिलाड़ियों की मेहनत और सफलता का हुआ शानदार जश्न। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

खेलों को मिलेगा बढ़ावा

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में खेलों को प्रोत्साहन देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करना था। आयोजकों ने आशा जताई कि इस तरह के सम्मान समारोह से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version