अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय व्यवहार और अपमानित कर भेजा, जालोर कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस का प्रर्दशन

1 Min Read
अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय व्यवहार

अमेरिका में से भारतीय नागरिकों को भारत में हाथों में हथकड़ी और पैरों मे जंजीर डालकर लाया गया। ऐसे अमानवीय तरीके के साथ बर्ताव को देखकर जालोर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने पर्दशन किया।

अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय व्यवहार
अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय व्यवहार

शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जालोर कलेक्ट्रेट के सामने पर्दशन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि अमेरिका से भारत आए नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार को लेकर यह पर्दशन किया गया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। उन्होंने भारतीयों को एक चोर की भांति हाथों में हथकड़ी और पैरों मे जंजीर बंधकर भेजा। भारतीय नागरिकों को विश्व पटल पर इस प्रकार अपमानित किया। केन्द्र सरकार को इस मुद्दे पर कदम उठाना चाहिए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version