
पाली News भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जीएसटी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
क्या है मामला?
पाली के वाडी नगर स्थित ACB ऑफिस में फर्म के कागजात सही करने और जुर्माना माफ करने के लिए जीएसटी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के बारे किसी पीड़ित व्यक्ति शिकायत दर्ज करवाई थी।
More Read
ACB टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी खींव सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
रिश्वत की रकम सड़क पर फेंकी
ACB टीम को आते देखकर नरेंद्र सिंह ने ली हुई रिश्वत की रकम जेब से निकालकर रोड़ पर फेंक दी। ACB टीम ने आरोपी और सड़क पर फेंक रकम को किया बरामद।
ACB टीम जोधपुर रेंज के डीआईजी हरेन्द्र कुमार महावर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। फिलहाल ACB टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
यहां पढ़ें :- रानीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: 7.2 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
