Jaipur: SMS अस्पताल की पार्किंग में खुली “लूट” ! लोगों से ले रहे डबल पैसे

1 Min Read

Jaipur: SMS अस्पताल की पार्किंग में खुली “लूट” ! प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में “खुलेआम” काटी जा रही जेब, प्रशासन ने पिछले दिनों मुख्य पार्किंग का काम खुद के हाथ में लिया, 10 घंटे के लिए निर्धारित शुल्क 20 रुपए के बजाय वसूले जा रहे 40 रुपए, आश्चर्य की बात ये कि प्रशासन ने पर्ची में भी लिखवा रखी 40 रुपए की राशि, जबकि 10 घंटे से अधिक समय की पार्किंग के लिए निर्धारित है 40 रुपए की राशि, सूत्रों के मुताबिक रोजाना हजारों रुपए की अतिरिक्त वसूली की हो रही “बंदरबांट”, इसी वजह से दोहरा चार्ज वसूलने के बावजूद अस्पताल प्रशासन बना हुआ मूकदर्शक, सवाल ये कि क्या SMS मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी देंगे हस्तक्षेप ?

Share This Article