जालोर: भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा कल, 11 दावेदारों ने भरा नामांकन

1 Min Read
जालोर: भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा कल

जालोर/जालोर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में मंथन जोर शोर से चल रहा है। आज शाम तकरीबन 5 बजे अध्यक्ष पद हेतु 11 दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कल सुबह सांसद सीआर चौधरी के भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

जालोर जिला अध्यक्ष हेतु पिछले कई दिनों से चर्चा जोर से चल रही थी। जो आज आखिरी 5 बजे नामांकन दाखिल करते समय पुरी हुई। चुनाव प्रभारी विष्णु चेतानी ने बताया कि जिला अध्यक्ष हेतु 11 दावेदारों में अपना नामांकन दाखिल किया है।

- Advertisement -

हालांकि जिला अध्यक्ष के लिए कुल 14 दावेदारों ने नामांकन फॉर्म लिए थे। वही मंगलवार को जालोर के तृतीय चरण में स्थित ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में बैठक होगी, जिसमें सांसद सीआर चौधरी नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।

11 लोगों ने किया नामांकन दाखिल

चुनाव प्रभारी विष्णु चेतानी ने बताया कि मुकेश खंडेलवाल, दीपसिंह धनानी, रमेश पुरोहित मेड़ा, जसराज पुरोहित, प्रकाश छाजेड़, महेन्द्रसिंह झाब, महेंद्रसिंह राणावत, उदयसिंह दादाल, धुखाराम पुरोहित, शिला विश्नोई व नेमीचंद आहोर ने जिलाध्यक्ष के लिए अपने आवेदन जमा कराए हैं।

Share This Article