Jalore Marwar News: डॉ. वेदप्रकाश मीना ने जिले के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभाला

1 Min Read

Jalore, 5 जून 2025 – डॉ. वेदप्रकाश मीना ने गुरुवार को जालोर के जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर डॉ. मीना ने जालोर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Jalore Marwar Dainik news: Shankar choudhary

Jalore, 5 जून 2025 – डॉ. वेदप्रकाश मीना ने गुरुवार को जालोर के जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर डॉ. मीना ने जालोर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

- Advertisement -

कार्यभार ग्रहण करने के बाद, डॉ. मीना ने कहा कि वह जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को विभाग की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, और उन्हें समय पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।

इस अवसर पर डॉ कमलेश मीणा उप नियंत्रक, डॉ गजानंद शर्मा, डॉ धर्मेंद्र चौधरी, डॉ प्रकाश बिश्नोई, डॉ ताराचंद सुथार, पीएमओ कार्यालय से इंद्रमल मेहता, रमेश गहलोत, अजय जांगिड़, आयशा आरा, मो. आरिफ बैग, कृष्ण कुमार, जाकिर अली इत्यादि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और भविष्य में मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article