Jalore News| राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को क्रियान्वित करने के लिए 29 जनवरी से निर्धारित कार्यक्रम जालोर, आहोर, भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर, चितलवाना में रबी की फसल कटाई हेतु प्रयोग प्रशिक्षण चलाएं जाएगे।

जालौर जिले के सांचौर, आहोर, भीनमाल में 29 जनवरी यानी आज शुरू हुए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को क्रियान्वित करने के वर्ष 2024-25 में पटवारी या तहसीलदार फसल कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 30 जनवरी को भीनमाल और रानीवाड़ा, सांचौर व चितलवाना तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण 3 फरवरी को सांचौर उपखंड मुख्यालय पर होगा। प्रशिक्षण संबंधित उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक द्वारा दिया जाएगा।
- Advertisement -
TAGGED:Breaking News
