Jalore News: अस्पताल में आग से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, कमरे से मिली शराब की बोतलें

2 Min Read
अस्पताल में आग से डॉक्टर की दर्दनाक मौत

Jalore News: जालोर के उम्मेदाबाद के आयुर्वेदिक अस्पताल में रविवार देर रात आग लगने से वहां रहने वाले डॉक्टर मुरली लाल मीणा की जलकर मौत हो गई है। पुलिस की तलाशी के दौरान उनके कमरे में से शराब की कई खाली बोतलें भी मिली है। यह यह यह नहीं हुआ कि यह महज एक हादसा था या कोई बनी बनाई साजिश का नतीजा, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

अस्पताल में आग से डॉक्टर की दर्दनाक मौत
अस्पताल में आग से डॉक्टर की दर्दनाक मौत

डॉक्टर के कमरे से उसका केवल एक पैर ही बचा है, यह डॉक्टर मुरली लाल मीणा जयपुर के रहने वाले थे। जो जालोर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत थे। वे हॉस्पिटल के बने एक कमरे में ही रहते थे। रविवार देर रात उनके कमरे में भीषण आग लग गई, जिसमें वे जिंदा जलाकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि उनका पूरा शरीर जल गया और सिर्फ एक अधजला पैर एक हिस्सा ही शेष बचा है।

पुलिस खोजबीन में जुटी

घटना की सुचना मिलते हही बिशनगढ़ पुलिस और डीएसपी गौतम जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के कमरे से शराब की खाली बोतलें मिली है, जिससे इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है कि यह महज घटना थी या सोची समझी साजिश थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version