राजस्थान के अजमेर जिले के लिए मास्टर प्लान-2047 तैयार किया जा रहा है। जिसमें अजमेर जिले की 6 तहसीलों के 100 गांवों को शामिल किया जाएगा। अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इस नए मास्टर प्लान के लिए अधिसूचित क्षेत्र के विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पुष्कर, अजमेर, किशनगढ़, रूपनगढ़, अराई, नसीराबाद और पीसांगन के तहसीलदारों को पत्र भेजा गया है, जिसमें उनसे संबंधित नए राजस्व गांवों का क्षेत्रफल, जनसंख्या और कृषि गतिविधियों का विवरण मांगा गया है।

एडीए सचिव ने जारी किए गए पत्र में बताया कि नए मास्टर प्लान के तहत अजमेर क्षेत्र का पुनः निर्धारण किया जाएगा और इसमें अतिरिक्त गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इससे पहले करीब 104 गांवों को इस क्षेत्र में जोड़ा जा चुका है।
हालांकि, इस प्रस्ताव के खिलाफ कुछ लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है। धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी, का कहना है कि पंचायतों के सुदृढीकरण को नजरअंदाज कर अन्य गांवों को शामिल करना ग्रामीणों के साथ अन्याय है, क्योंकि पंचायतों के अधीन गांवों का विकास पंचायत स्तर पर ही होना चाहिए। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भी इस प्रस्ताव का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही निर्णय लेने का सुझाव दिया है।
इन 6 तहसीलों के 100 गांवों में शामिल किए जाने वाले गांवों के नाम निम्नलिखित हैं:
- अजमेर तहसील: बबाईचा, हँसियावास, मगरी, होसीयारा, मगरा, अरड़का, भागपूरा।
- किशनगढ़ तहसील: कुचील, खातोली, श्री निंबार्क, तिलोनिया, पाटन, बड़गांव, खडांच, बरणा, बांदर सिंदरी, मुंडोति, खेड़ा कर्मसौतान, रारी, बीती, नलू, नोहरिया, चुरली, डिडवाड़ा, तिहारी, चुंदड़ी, चीताखेड़ा, रलावता।
- रुपनगढ़ तहसील: हरमाड़ा, रूपनगढ़, पनेर, सुरसुरा, थाल, चकबीर, नयागांव, काकनियावास, झुन्डा, मोरडी, नावां, राजपुरा, त्योद, पगांव।
- अराई तहसील: चौसला, कटसुरा, ढाणी पुरोहितान, अराई, सील काकलवाड़ा, बालापुरा, ढसूक, किशनपुरा, सिरोंच, भोगादित, माला, गागुंदा, गोली, जुगलीपुरा, कालानाड़ा, लाबा, अकोडीया जोरावरपुरा, गोठियाना, झीरोता, दादिया, देवपुरी।
नसीराबाद तहसील: नयागांव, चैनपुरा, भवानी खेड़ा, खापरी, नांदला, डोलादाता, रामपुरा अहिरान, बैवंजा, दिलवाड़ा, दिलवाड़ी, आशापुरा, लबेरा, मोड़ी, गादेरी। - पुष्कर तहसील: कड़ेल, डूंगरिया खुर्द, मझेवला, रेवत, गुड्डा, कंवलाई, खोरी, नांद, लेसवा, रामपुरानांद।
- पीसांगन तहसील : बिडक्च्यावास, लीडी, गणगरा, रायमला, पाबूथान, अमरगढ़, लामाना, रूदलई, मांगलियावास, दौलत खेड़ा, सामला, जेठाना, दांतडा, ल्यालिखेड़ा, कालेसरा, सरसडी, नूरियावास, बुधवाडा, पिचोलिया, गद्दीगुजरान, भगवानपुरा, सवाईपुरा, रतनपुरा, हनुमंतपुरा, नाड़, जसवंतपुरा, समर्थपुरा, अखेपुरा, गोविंदगढ़, सेठन, प्रतापपुरा, फतेहपुरा, पीसांगन, रामपुरा- डाबला।
