Pali News: पाली में नमकीन शॉप पर छापा, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

1 Min Read

Pali News: पाली में आज शुक्रवार को रसद विभाग टीम के अधिकारी ने नमकीन दुकान पर मारा छापा। इस दौरान नमकीन दुकान पर 7 घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग किया जा रहा था। रसद अधिकारी टीम ने तुरंत गैस सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई शुरू की।

Pali News पाली में नमकीन शॉप पर छापा
पाली में नमकीन शॉप पर छापा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली के एक नमकीन दुकान पर कार्रवाई करते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ मामला सामने आया। इसके बाद गुलजार चौक स्थित मुफतलाल नमकीन वाला की दुकान पर भी छिपेमारी की ।

- Advertisement -

रसद अधिकारी ने कहा कि जांच में दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावहारिक उपयोग और अवैध भंडारण भी पाया गया, दुकान से 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर, आगे की कार्रवाई शुरू की।

Share This Article