जालोर न्यूज़: जालोर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की जन संगोष्ठी नैमिषारण्य सभागार में आयोजित हुई। राजस्थान प्रदेश के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समाज को सजगता और सज्जन शक्तियों की विशेष भूमिका रहती है।

आज देश के विभिन्न इलाकों में लोग अत्यंत उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है तो लोगों को सज्जन शक्तियों को सामूहिक शक्ति का आधार बनाना होगा। इसके अतिरिक्त देश के साथ संघ की विकास यात्रा पर भी चर्चा की गई।
- Advertisement -
TAGGED:Breaking News
