राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 10 फरवरी

2 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई है। इस योजना के तहत सरकारी नौकरियों और प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षाओं की नि: शुल्क तैयारी करने हेतु योग्य विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक चलेगी।

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना
राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना

क्या है मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना?

- Advertisement -

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों के बालक और बालिकाओं को उच्च सरकारी नौकरियों के भर्ती परीक्षाओं की नि शुल्क तैयारी करवाना। जिसमें आईएएस, आरएएस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, रीट, पटवारी, पुलिस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग देना।

अनुप्रति कोचिंग योजना महत्वपूर्ण जानकारी:

  1. ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी से शुरू हो चुके है ।
  2. अंतिम तिथि:10 फरवरी 2025
  3. लाभ: निःशुल्क कोचिंग
  4. आवेदन प्रक्रिया: आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन

कौन कर सकता है आवेदन?

  1. राजस्थान के मूल निवासी
  2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (SC, ST, OBC, EWS आदि)
  3. वे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रोफेशनल कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  2. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025″ के लिंक पर क्लिक करें ।
  3. जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें ।
Share This Article