सांचौर और गुजरात के सटे इलाकों में कई दिनों से पैंथर के कारण दशहत का माहौल बना हुआ था। आज वन विभाग की टीम ने आखिरकार इस पैंथर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया, आमजन ने ली राहत की सांस। वन विभाग ने पैंथर को पकड़ा

पैंथर की दशहत
लेपर्ड के कारण सांचौर के क्षेत्र के लोगों के भय का माहौल आज समाप्त हुआ। पैंथर को सांचौर के अरणाय में गतिविधियां मिलने पर विभाग को इसकी सूचना दी गई। यहां के स्थानीय लोगों ने पैंथर के पद मार्क देखकर यहां होने की पुष्टि की।
वन विभाग ने पैंथर को पकड़ा सफल ऑपरेशन
वन विभाग को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए अरणाय के गुड़ावाड़ी इलाके में टीम ने एक पिंजरा स्थापित किया। इस योजना के अनुसार, बकरी के बच्चे की आवाज सुनकर पैंथर पिंजरे के पास आया और अंदर दाखिल होते ही कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने अत्यंत सतर्कता और कुशलता के साथ पैंथर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
आमजन ने ली राहत की सांस
लेपर्ड के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र वासियों ने ली राहत की सांस, लंबे समय से यह इस क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। वन विभाग की टीम को स्थानीय लोगों की सहायता से बदमाश लेपर्ड को वश में किया। टीम के सफल ऑपरेशन होने पर लोगों की सराहना भी की।
वन विभाग की अपील
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों को लेकर सतर्क रहें और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें।
