भीनमाल में स्वच्छता का संकट: टेंडर के बाद भी कचरा प्रबंधन फेल, 49 लाख का टेंडर, लेकिन नतीजा शून्य

2 Min Read

जालोर के भीनमाल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में चल रही हर घर कचरा संग्रह व्यवस्था विफल होती देखाई दे रही है। 49 लाख का टेंडर लेकिन नतीजा शून्य होता नजर आ रहा है। भीनमाल के वार्ड संख्या 21 से 40 तक जोधपुर की आशापुरा ट्रेडिंग कंपनी को 49 लाख रुपए का टेंडर दिया गया है। लेकिन कंपनी के कर्मचारियों की नींद नहीं उड़ रही है। एक महिना बीत चुका है कंपनी की ओर से अभी तक पर्याप्त वाहन की सुविधा नहीं दी गई है। लोगों को सुबह शाम कचरा संग्रह वाहन का इंतजार करते रहना पड़ता है। नगरपालिका ने कुल 98 लाख रुपए के दो टेंडर जारी किए थे। जिसमें वार्ड 1 से 20 तथा 21 से 40 के लिए रखा है।

भीनमाल में स्वच्छता का संकट

कंपनी के प्रतिनिधि क्या कहते हैं
कंपनी के प्रतिनिधि भंवर सिंह का कहना है कि हमारे द्वारा कुल 4 कचरा संग्रह टेम्पो लगाए गए हैं बाकी शेष 6 टेम्पो फाइनेंस होते हैं लगवा दिये जाऐगे। नगरपालिका यह जानते हुए भी कचरा संग्रह वाहन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। इस कारण सड़क के किनारे, गलियों में कचरे के ढेर लगने शुरू हो गये है। इससे कई घातक बीमारियां जन्म लेगी।

- Advertisement -

इस संबंध में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी का कहना है कि कचरा संग्रहण के लिए निविदा जारी कर दी थी। लेकिन कंपनी ने अभी तक टेंपो नहीं लगाए है इसके लिए जल्द ही व्यवस्था करने की निर्देश दिए गए है।

Share This Article