सिरोही एसीबी टीम का सर्च CCB जालोर में फर्जी स्क्रीनिंग मामले में दस्तावेज जुटाने पहुंची सिरोही एसीबी की टीम, ऑफिस से टीम ने आवेदन और पूरी प्रक्रिया के संबधित दस्तावेज लिए कब्जे में, तत्कालीन एमडी के.के.मीणा ने 2021-23 के कार्यकाल में सहकारी समितियां में 100 से अधिक कार्मिकों की स्क्रीनिंग करके किया था नियमितीकरण, जिसमें 80 से अधिक थे अपात्र, नियमितीकरण के नाम पर लाखों रुपए की वसूली के थे आरोप, पिछले साल तीन अलग-अलग जगह पर एसीबी टीम ने दी थी दबिश
