Sirohi Weather News: राजस्थान मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आज और कल बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इसका असर सिरोही में देखने को मिल सकता है। सोमवार रात सिरोही जिले के जिला मुख्यालय और अन्य भाग में हल्की बारिश हुई। बारिश से ठिठुरन बढ़ी।

गुजरात के सीमावर्ती सिरोही जिले में पिछले दो दिनों के राहत के सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली, यहां दिन भर बादल आसमान में मंडराते रहे, रात में हल्की बारिश शुरू हुई। जिससे अचानक तापमान में गिरावट आई। सर्दी बढ़ने से लोगों के दिनचर्या पर भी इसका असर दिखाई दिया।
- Advertisement -
