मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल रहेंगे जालोर जिले के दौरे पर नरसाणा गांव में महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में करेंगे शिरकत, इसके बाद सांचौर के भादरूणा गांव भी जाएंगे मुख्यमंत्री। जालौर के नरसाणा में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने लिया जायजा पुलिस प्रशासन ने सीएम की सुरक्षा को लेकर किए कड़े इंतजाम ।
दो कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, सुबह जयपुर से विशेष विमान द्वारा जोधपुर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:20 बजे पहुंचेंगे बागोड़ा, नरसाणा गांव में श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल, दोपहर 1:30 बजे नरसाणा से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे भादरुणा गांव पहुंचेंगे, सांचौर के विधायक जीवाराम चौधरी की माताजी के निधन पर व्यक्त करेंगे शोक संवेदना, हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर के लिए होंगे रवाना, वहां से विशेष विमान द्वारा लौटेंगे जयपुर
पढ़ें पूरा कार्यक्रम समय

