बडग़ांव में फव्वारा पाइप के गोदाम में लगी आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख, इसी गोदाम में 2019 में भी लगी थी भीषण आग,उस समय भी हुआ था लाखों का नुकसान

3 Min Read

बडग़ांव। कस्बे में सब्जी मंडी के पास स्थित एक फव्वारा पाइप के गोदाम में बुधवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गोदाम में रखे लाखों के फव्वारा पाइप जलकर नष्ट हो गए। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी के पास प्रकाश पुत्र मानाराम माली निवासी पीथापुरा की दुकान है। इनकी दुकान से कुछ ही दुरी पर खाली भुखंड में फव्वारा पाइप रखे हुए थे। अज्ञात कारणों से दोपहर को गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आस-पास के दुकानदार व कस्बेवासीयों मौके पर पहूंचे और आग बुझाने का प्रयास किया,लेकिन पाइप प्लास्टिक के होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

आसमान में आग की लपटें उठती देख मौके पर नजदीकी गांवों के लोग भी मौके पर पहूंच गए,और आग पर काबू पाने हेतु टेंकरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाडी भी मौके पर पहूंची,मगर तब तक ग्रामीणों ने आस-पास से बोरवेल व पानी के टेंकर मंगवाकर पाइप आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के स्पष्ठ कारणों का पता नहीं चल सकता है।

आस पास के गोदामों को हो सकता था बड़ा नुकसान

पाइप के गोदाम में लगी आग के कारण आस-पास स्थित अन्य गोदाम भी इसकी चपेट में आ जाते,लेकिन ग्रामीणों के प्रयासों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था। जहां आग लगी उसके पास ही सिमेंट का गोदाम,किराणा का गोदाम व आवासीय कॉलोनी होने से आस-पास रहवासी मकान सहित अन्य गोदाम थे। जिससे इनकी दीवार तप जाने से उनमें रखे सामान को भी नुकसान पहूंचा है।
धधकती आग के पास ही बड़ा गोदाम किया खाली
खाली पड़े भूखंड में रखे पाइपों में आग लगने से पास ही अन्य फव्वारा पाइप के गोदामों की तरफ आग बढऩे रही थी,इसको देखते हुए मौके पर पहूंचें लोगों ने धधकती आग के पास वाले गोदाम में पड़ा माल को एकजुटता दिखाते फुर्ती से बाहर निकाला। जिससे काफी माल आग की भेंट चढऩे से बच गया।


खाली भूखंड में बबूली की झाडियों,उसमें रखे पाइप

बडग़ांव में प्रकाश माली के मिनी फव्वारा का बड़ा कारोबार है,लेकिन इनके गोदाम दुकान से कुछ ही दूरी पर खाली भूखंड है उसमें फव्वारा पाइप रखे हुए थे। खास बात ये है जहां गोदाम है उसके आस-पास घने बबूल की झाडिय़ों खड़ी है और जहां पाइप रखे वहां पर सूखी घास खड़ी है। इस वजह से आग ने अधिक विकराल रूप ले लिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version