बाड़मेर: SDM ने डॉक्टर को दी धमकी, ए… इधर आ… सुन नहीं रहा… पहले इसे चेक कर, डॉक्टरों में रोष, काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध

4 Min Read
SDM ने डॉक्टर को दी धमकी
SDM ने डॉक्टर को दी धमकी

बाड़मेर/सेड़वा न्यूज: बाड़मेर जिले के सेड़वा में शनिवार को SDM बद्रीनारायण बिश्नोई ने डॉक्टर रामस्वरूप रावत के साथ बदसलूकी का व्यवहार किया। एसडीएम ने डॉक्टर को एक महिला मरीज की दोबारा जांच करने के लिए मजबूर किया, जबकि डॉक्टर ने पहले ही उसका इलाज चुके कर चुके थे।

घटना का विडियो वायरल

- Advertisement -

इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें यह साफ साफ दिखाई दे रहा है, SDM डॉक्टर से तू-तू-मैं-मैं मसे बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस विडियो में एसडीएम डॉक्टर से कहते हैं, सुन नहीं रहा क्या ? पहले इसे चेक कर! जब डॉक्टर ने कहा मैंने मरीज को पहले से ही भर्ती कर दिया है। उसके ड्रीप चढ़ रही हैं, और ईलाज चल रहा है। जो कि विडियो में दिखाई दे रहा है। लेकिन इस बात को सुनकर SDM ने गुस्से में आकर कहा, तुरंत इसे दुबारा चेक करो, नहीं तो एक मिनट में पुलिस के हवाले कर दूंगा।

SDM के श्रीमुख के शब्द ए… इधर आ… सुन नहीं रहा… पहले इसे चेक कर..

बाड़मेर के सेड़वा में सीएसची का दोपहर को पुरा परिसर मरीजों से खचाखच भरा हुए था। इतने में बाड़मेर के एसडीएम भी पहुंचे। तब डॉक्टर रामस्वरूप रावत मरीजों को देख रहे थे। एसडीएम गाडी से उतर कर सिंधे डॉक्टर के चैंबर के दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने एक महिला मरीज को दुबारा चेक करने को कहने लगे। जब डॉक्टर ने कहा मैंने मरीज को पहले से ही भर्ती कर दिया है। तो उन्होंने तू तड़ाके से डॉक्टर को आवाज लगाई। ऐ… इधर आ… सुन रहा क्या…. पहले इसे चेक कर…। एक महिला मरीज की ओर इशारा करते हुए एसडीएम ने डॉक्टर के साथ तू तड़ाके से बोला तुरंत इसे दुबारा चेक करो, नहीं तो एक मिनट में पुलिस के हवाले कर दूंगा।

SDM की पुलिस के हवाले करने की धमकी दी

सोशल मीडिया पर वायरल विडियो को देखकर लग रहा है कि एसडीएम खुद सीएचसी के निरीक्षण का विडियो बना रहे हैं। वे डॉक्टर को भी यह कह रहे हैं कि तुम कैमरे की नजर में हो । इस डॉक्टर ने कहा महिला का इलाज पहले से ही चल रहा है। सीएचसी में 200 से ज्यादा और भी मरीज इलाज को परिसर में खड़े हैं। मुझे उन्हें भी तो देखना है। ऐसा चुनकर एसडीएम ने एक मिनट में पुलिस के हवाले कर दूंगा, उस मरीज को दुबारा चेक करो यह मेरा आदेश है। डॉक्टर ने कहा ओपीडी में 250 मरीज है वे भी मेरा इंतजार कर रहे हैं। मैं क्या इस एक मरीज को पास ही खड़ा रहुं। मुझे अन्य मरीजों का भी इलाज करना है। इस एसडीएम ने कहा मुझे उनसे किसी से कोई मतलब नहीं है।

डॉक्टरों का विरोध, कार्रवाई की मांग

इस घटना को लेकर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ जोगेश कुमार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि डॉक्टरों पर इस तरह का दबाव डालना गलत है। डॉक्टरों ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और विरोध स्वरूप आज काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।

Share This Article