बड़गाव में हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा

1 Min Read

बड़गाव। बड़गाव कस्बे में शुक्रवार को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान जयंती पर कस्बे के कुडी चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कस्बासीयों के साथ व्यापारीयों ने भाग लिया।

- Advertisement -

शोभायात्रा हनुमान मंदिर से होकर अम्बे माता मंदिर से रावली शेरी से होते हुए बस स्टैंड,चार रास्ता,होली चौक से पुन: हनुमान मंदिर पहूंच कर विसर्जन हुई। शोभायात्रा में आगे डिजे की धून पर नृत्य करते हुए युवा चल रहे थे। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ रहे थे। इस मौके पर अर्जुन सिंह,चम्पालाल माली,महेन्द्र सिंह,उत्तमचंद सोनी सहित बड़ी संख्या कस्बेवासीयों ने भाग लिया।

Share This Article