राजस्थान और गुजरात में भूकंप के हल्के झटके, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले, तीव्रता 3.8 का आया भूकंप

2 Min Read

राजस्थान के गुजरात सीमावर्ती इलाकों में आज शाम करीबन 5:30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक आए इन झटकों से घबराकर कर लोग घरों से बाहर निकल आए, और एक दुसरे से चर्चा करने लगे।

राजस्थान और गुजरात में भूकंप
राजस्थान और गुजरात में भूकंप

राजस्थान के इन इलाकों में महसूस किए

- Advertisement -

आज शाम तकरीबन 5:30 बजे आए भूकंप के हल्के झटके राजस्थान के मांउट आबू, रेवदर, भीनमाल, रानीवाड़ा क्षेत्र बताया गया है। इस मे किसी की जन हानि की जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।

गुजरात के इन इलाकों में महसूस किए

राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों गुजरात के बनासकांठा जिले के दातीवाड़ा, पाथावाडा, गुंदरी, आदि क्षेत्रों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केन्द्र बिन्दु

भूकंप का केन्द्र बिन्दु गुजरात के बनासकांठा जिले के दातीवाड़ा तालुका के देरी गांव को बताया गया है। भूकंप की तीव्रता 3.8 रिक्टर स्केल मापी गई। पालनपुर से 34 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में इसका केन्द्र दर्ज किया गया है। जो भूकंप का केन्द्र 3.3 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है।

भुकंप को लेकर स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील, भूकंप के हल्के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय प्रशासन हुआ अलर्ट, गलत अफवाहें पर ध्यान नहीं दे।

Share This Article