जालोर जिले के लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्मित गोदाम और कार्यालय भवन का लोकार्पण शनिवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक और जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, लेटा महंत रणछोड़ भारती और जागनाथ मठ महंत महेंद्र भारती ने किया।

विधायक मद से स्वीकृत राशि
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार किसानों और आम लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लेटा ग्राम पंचायत के किसानों की समस्याओं को समझते हुए अपने विधायक कोष से इस भवन के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।
More Read
किसानों को मिलेगा लाभ
केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर के प्रबंध निदेशक नारायणसिंह चारण ने बताया कि पहले लेटा सहकारी समिति का मुख्यालय जालोर शहर में था, जिससे किसानों को ऋण और अन्य कार्यों के लिए जालोर जाना पड़ता था। अब इस भवन से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
भूमि पूजन और निर्माण कार्य
इस भवन का भूमि पूजन 20 अक्टूबर 2024 को जोगेश्वर गर्ग ने किया था। इसके बाद कार्यकारी एजेंसी ने मात्र 100 दिनों में इस भवन का निर्माण पूरा किया। हालांकि, समिति का एक कार्यालय शिवाजी नगर, जालोर में भी संचालित रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग
इस अवसर पर जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, लेटा सरपंच श्रीमती शांति देवी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष खीमाराम माली, जिला परिषद सदस्य दरिया देवी, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, सुजाराम चौधरी और अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
