Jalore News: जालोर जिले में 1 जनवरी से “परवाह” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महिना-2025 का आज समापन हो गया। परवाह थीम अभियान के तहत वाहन चालकों और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया और कई गतिविधियों का आयोजन हुआ।

इस सड़क सुरक्षा परवाह थीम अभियान का आज समापन समारोह जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। इस समापन समारोह में जालोर जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की, साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़ी सभी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस परवाह थीम अभियान के समारोह के समापन के समय अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, भीनमाल के जिला परिवहन अधिकारी ओमसिंह शेखावत, आरसीएचओ डॉ. राजकुमार, शिक्षा, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यहां पढ़ें:- Jalore News: जालोर में ब्लॉक स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता संपन्न, विजेता जाएंगे जिला स्तर पर
