Jalore News: जालोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश हारून के निर्देश पर किशोर एवं सम्प्रेषण गृह का आज निरीक्षण किया गया। जालौर के अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद ने इस किशोर गृह केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की।

सचिव ने निरीक्षण के दौरान वहां के कर्मचारियों को किशोर गृह मे रहने वाले किशोरों और बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं बच्चों से उनके मामले की जानकारी ली, और जिनके केस में अपील या जमानत नहीं लगी है, उन्होंने जल्द पुरा करने के आदेश भी दिये।
सचिव ने गृह का निरीक्षण करते हुए रसोई घर, साफ सफाई, और भोजन की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने बदले मौसम को देखते हुए साफ सफाई और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान करने को भी कहा, यदि बच्चा बीमार है तो तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी सुविधाओं के बारे में पूछा और उन्हें उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
यहां पढ़ें :- Jalore News: अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
