Jalore News: अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

1 Min Read

Jalore News: जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी पिस्टल (कट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरविंद (25) पुत्र महिपाल विश्नोई (गोदारा), निवासी पल्ली, थाना मतौडा, जिला फलोदी के रूप में हुई है।

Jalore News
Jalore News

जालोर के सरवाना थानाधिकारी सूरजभान सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने सरहद जानवी में गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध मानकर पुछताछ कर तलाशी ली, तो उसके पास सिल्वर रंग की खाली मैगजीन सहित देसी पिस्टल को बरामद किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से हथियार खरीद को लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी सूरजभान सिंह के साथ कांस्टेबल पूनमाराम, सुरेश कुमार और गोविंदराम शामिल रहे।

यहां पढ़ें :- जालौर अखाड़े की ओर से मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में लगाया भंडारा

Share This Article