Pali News: अकीरा मीयावा टेक्नीक से राजस्थान के पाली में बनेगा, ऑक्सीजन जोन,3 साल में 40 फीट तक बढ़ेगी पौधों की लंबाई

2 Min Read

Pali News: पाली जिले में 30 बीघा जमीन पर राजस्थान का सबसे बड़ा ऑक्सीजन जोन विकसित किया जाएगा। इसमें 100 से अधिक प्रजातियों के 1 लाख पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस पुरे जोन को या जंगल अकीरा मीयावा तकनीकी से तैयार किया जाएगा। तीन साल में पौधे की लम्बाई तकरीबन 40 फीट तक पहुंच जाएगी। इस जोन को विकसित करने के बाद इसके आसपास के क्षेत्र का तापमान 10 डिग्री तक कमी आने की संभावना है साथ ही लोगों को शुद्ध हवा भी मिल पा सकेगी।

Pali News

ऑक्सीजन जोन की खासियत:

- Advertisement -

यह जोन पाली के गिरादड़ा गांव में रोकड़िया हनुमान मंदिर के सामने बनाया जा रहा है।
इसके अन्दर 2-2 फीट की दूरी पर फलदार, फूलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
इस पुरे प्रोजेक्ट को जिला प्रशासन और मोहनलाल सायरचंद कवाड़ चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि इस पुरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 4 करोड़ रुपए है। इसकी शुरुआत 2 फरवरी को सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर करेंगे।

बेहतर सिंचाई व्यवस्था:

इस पुरे प्रोजेक्ट में पौधों को पानी देने के 2.26 लाख लीटर क्षमता वाला जल टैक भी बनाया जाएगा। स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा पौधों को पानी दिया जाएगा। पौधों के जड़ों में नमः रखने के लिए घोड़ा घास भी बिछाई जाएगी। इसके पुरा होने से यह ऑक्सीजन जोन पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाएगा और पाली शहर के लिए एक हरा-भरा प्राकृतिक स्थल बनेगा।

यहां पढ़ें :- Pali News: पाली में नमकीन शॉप पर छापा, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Share This Article