Jalore News: जालौर के सिरे मंदिर धाम के पीठाधीश्वर पीर गंगानाथ महाराज की ओर से प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर भंडारे का लगाया गया। मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के बाद आये हुए साधु संतों और नाथ जी के भक्तों के लिए गुरु गोरखनाथ पीठ ने प्रयागराज में भंडारे का आयोजन किया।

जालौर अखाड़े के प्रेमनाथ महाराज,आनंदनाथ महाराज और रेवतीनाथ महाराज के सान्निध्य में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी संत-महात्माओं को भेंट देकर सम्मानित किया गया। जालोर से मीठा लाल दर्जी, पारसमल परमार, ओबाराम देवासी, नवीन सुथार, शंभूसिंह देवल, परबतसिंह, विक्रमसिंह बाकरा, हेमेंद्र परमार, जवानाराम, उत्तम प्रजापत सहित कई श्रद्धालुओं ने भंडारे में सहयोग किया।
- Advertisement -
More Read
TAGGED:Breaking News
