
Jalore News/Raniwara: जालौर के रानीवाड़ा पुलिस ने बुधवार को रानीवाड़ा से बड़गांव को जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार के साथ ड्रस बरामद की। रानीवाड़ा पुलिस की नाकेबंदी के दौरान एक बाइक सवार से 7.2 ग्राम एमडीएमए ड्रस की बरामद।
जालौर के रानीवाड़ा थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया, एसपी ज्ञानचंद्र यादव के दिशा-निर्देश से जिले भर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी के रोकथाम हेतु चलाया जा रहा अभियान के तहत थाना रानीवाड़ा के टीम ने रानीवाड़ा के निकटवर्ती गांव आजोदर में पुलिस की नाकेबंदी द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार के पास से ड्रस बरामद की साथ ही युवक को हिरासत में लिया।
बाइक चालक से पुछने पर बताया। वह आजोदर निवासी कालुपुरी(27) पुत्र रमेश पुरी गोस्वामी के कब्जे से 7.2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से के एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाधिकारी दीपसिंह, कॉन्स्टेबल रामनिवास, पुनमाराम, पारसराम, श्रवण कुमार व जोगाराम रहे।
