जयपुर। अगर किसान भाई गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार चाहते हैं, तो इन दिनों गेहूं की फसल को सही तरीके से देखभाल करें। इस फसल में सिंचाई और उर्वरक का सही समय पर छिड़काव करते रहे है। इससे गेहूं की बाली लंबी होगी और पैदावार भी अच्छी खासी होगी।

किसान भाई गेहूं की फसल में इन दिनों फास्फोरस की ज्यादा जरूरत होती है जब गेहूं के ऊपर बाली आना शुरू हो जाती है। इस समय यदि किसान गेहूं की फसल में फास्फोरस उर्वरक का उपयोग करता है, तो वह फसल में इस कमी को पुरा कर लेता है। गेहूं की बाली लम्बी और मोटी होगी, पौधे का अच्छा विकास और पैदावार भरपूर होगी। इसके अलावा गेहूं की बालियों को लम्बा करने के लिए जल विलेय और सागरिका को मिलाकर पौधे पर छिड़काव कर सकते हैं। इससे बालियों दाने की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे पैदावार प्रति एकड़ बड़ जाएगी।
यदि किसान भाई गेहूं की फसल पर सही तरीके से उर्वरकों का छिड़काव करता है, तो एक एकड़ भूमि में करीब 600 रुपए का खर्च आएगा, लेकिन गेहूं की बाली लंबी और पैदावार बढ़ जाएगी। इसको अलावा किसान नैनो डीएपी का भी उपयोग कर सकता है। इसके लिए खेत में नमी होना चाहिए, नमी नहीं है तो हल्की सिंचाई करे और फिर उर्वरक का छिड़काव करें
