जालोर न्यूज़/ जालोर-सिरोही के लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत व आईटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ का जालोर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में राजीव गांधी भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

लोकसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी ने कांग्रेस कार्यालय का निरीक्षण कर उसका अवलोकन किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, प्रदेश सचिव नैन सिंह राजपुरोहित, उम सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, जिला महासचिव महेंद्र पाल सिंह, ओबीसी जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, लीला राजपुरोहित व सोनाराम मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
