डॉ. रक्षा भंडारी बनीं सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष, मंत्री ओटाराम देवासी ने दी बधाई

1 Min Read

Sirohi News: भारतीय जनता पार्टी ने सिरोही जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. रक्षा भंडारी को नियुक्त किया है। उनके चयन के बाद सिरोही विधायक ओटाराम देवासी और पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सिरोही जिले की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ.रक्षा भंडारी भाजपा संगठन के चुनाव में को जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके पदभार संभालते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री योगेंद्र गोयल, आबूरोड़ नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, लक्ष्मण परिहार, प्रवीण राठौड़ समेत कई नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -

सिरोही जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 14 दावेदारों ने अपना आवेदन दिया था, जिनमें से गणपतसिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह और पायल परसरामपुरिया प्रमुख नाम थे। चुनाव प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित ने सभी उम्मीदवारों से बातचीत के बाद निर्णय लिया।

रानीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: 7.2 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Share This Article