Jalore: सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी की माताजी के निधन पर शोक सभा में पहुंचीं वसुंधरा राजे

1 Min Read

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जालोर के सांचौर क्षेत्र के वर्तमान विधायक जीवाराम चौधरी की माताजी के निधन पर आयोजित शोक सभा उनके पैतृक गांव भादरूणा में शामिल होकर माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी

राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज भारतमाला होते हुए सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी के गांव भादरूणा पहुंची। विधायक जीवाराम चौधरी के परिवारजनों और महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। यहां से राजे ब्रह्मा जी की प्रसिद्ध मंदिर खेड़ा पहुंची, वहां उनका स्वागत राजपुरोहित समाज और देवजी एम पटेल ने किया। यहां खेतेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री की उपस्थिति के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे, विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सांसद लुंबाराम चौधरी, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पूर्व सांसद देवजी एम. पटेल और अन्य भाजपा नेता शामिल थे।

वसुंधरा राजे के सांचौर जाते समय सायला उपखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share This Article